Jaunpur news 13 सितम्बर को लगेगी लोक अदालत

IMG-20250907-WA0102
Share

13 सितम्बर को लगेगी लोक अदालत

वाहनों के जुर्माना संबंधी मुकदमे का कराएं निस्तारण

जौनपुर। यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि 13 सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें एमबीएक्ट के अंतर्गत किए गये ई-चालान, अथवा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट जौनपुर में लंबित वाद जिसके क्रम में एमबी एक्ट के अंतर्गत किए गये लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया गया है । उन्होंने जिले की आम जनता से अपील किया है कि इस लोक अदालत में अधिक से अधिक सँख्या में पहुंच कर अपने वाहनों के जुर्माना संबंधी समस्याओं का निस्तारण करवाएं।
प्रभारी यातायात श्री मिश्र ने बताया कि
राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत जनपद के सभी पीआरबी डायल 112 व यातायात की तरफ से लाउड हेलर से इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।
जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ हो सके।