February 24, 2026

Jaunpur news हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने शिवम् श्रीवास्तव को जौनपुर जिला प्रभारी बनाया

Share


हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने शिवम् श्रीवास्तव को जौनपुर जिला प्रभारी बनाया

जौनपुर।
गौ रक्षा, धर्म, राष्ट्र, संस्कृति और धार्मिक पुस्तकों के वितरण के संकल्प के साथ कार्यरत हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने जिले में नई जिम्मेदारी का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंत राजू दास जी महाराज ने शिवम् श्रीवास्तव को जौनपुर जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

यह खबर सामने आते ही शिवम् श्रीवास्तव के शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सभी ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत व सक्रिय होगा।

शिवम् श्रीवास्तव, पूर्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के पुत्र हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि से ही उन्हें सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों की प्रेरणा मिलती रही है।

महंत राजू दास जी ने विश्वास जताया कि शिवम् अपनी ऊर्जा और समर्पण से संगठन के विस्तार, गौ रक्षा, सनातन संस्कृति की रक्षा और धर्म प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त जिला प्रभारी शिवम् श्रीवास्तव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की धारा को सशक्त करने, युवाओं को जोड़ने और हिन्दुत्व की एकता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।


About Author