Jaunpur news घिसुआ खुर्द में आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

Share

स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई जरूरी: अरविन्द पटेल

घिसुआ खुर्द में आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

जौनपुर। मछलीशहर विकास खंड के घिसुआ खुर्द गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय प्रांगण में एकल विद्यालय अभियान के तहत आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने फीता काटकर किया।

मुख्य अतिथि अरविन्द पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील की कि लोग मौसम के अनुसार चिकित्सकों से परामर्श लें और उनके निर्देशों का पालन करें ताकि स्वयं के साथ परिवार भी स्वस्थ बना रहे।

शिविर में मेडिकल कॉलेज जौनपुर से डॉ. अनिल विश्वकर्मा समेत दर्जनों चिकित्सक मौजूद रहे। डॉक्टरों ने सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए नियमित रूप से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर अवधेश प्रजापति, इन्देश कुमार, वंदना गुप्ता, सुरेश कुमार यादव, जीरा देवी, फुलमाला देवी, गीता देवी, राधिका देवी, ज्योति सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


About Author