Jaunpur news 16 नवचयनित अनुदेशकों को मिला नियुक्ति प्रमाणपत्र, खिले चेहरों पर दिखा उत्साह

IMG-20250907-WA0081
Share

कलेक्ट्रेट सभागार में 16 नवचयनित अनुदेशकों को मिला नियुक्ति प्रमाणपत्र, खिले चेहरों पर दिखा उत्साह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के अंतर्गत चयनित विभिन्न व्यवसायों के 16 अनुदेशकों को शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह “प्रिंशु”, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोकभवन, लखनऊ से नियुक्ति प्रमाणपत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन सुना गया।

नियुक्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में मैकेनिक, मोटर व्हीकल, टर्नर, फीटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, कोपा, प्लंबर, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग और फैशन डिजाइनिंग जैसे विभिन्न व्यवसायों से चयनित अनुदेशक शामिल रहे। इनमें वैशाली, किरण, अनिल कुमार यादव, राजकुमार, राजू सोनकर, पूजा गुप्ता, सोनी यादव, आशुतोष सिंह, रामप्रवेश मौर्य समेत 16 नवचयनितों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह “प्रिंशु” ने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता है कि पारदर्शिता और शुचिता के साथ नियुक्तियां देकर उत्तर प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाया जाए।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने नवचयनित अनुदेशकों को बधाई देते हुए कहा कि सेवा में आने वाला हर व्यक्ति उत्साह के साथ कार्य करता है और उम्मीद है कि वे निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई कॉलेज मनीष पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर डीसी एनआरएलएम, आईटीआई स्टाफ, अन्य अधिकारी, कर्मचारी, नवचयनित अनुदेशक और उनके स्वजन उपस्थित रहे।