Jaunpur news सिंगरामऊ पुलिस ने धोखाधड़ी के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सिंगरामऊ पुलिस ने धोखाधड़ी के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जौनपुर। थाना सिंगरामऊ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक सै. हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है—
- छट्टूलाल गुप्ता पुत्र कालीचरण गुप्ता, निवासी कछोरा थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
- बृजेश पुत्र अच्छेलाल, निवासी कछोरा थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 57/25 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(2), 61(2) बीएनएस से संबंधित मुकदमे में वांछित थे। पुलिस ने अभियुक्तों को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, थाना सिंगरामऊ जौनपुर
- उ0नि0 रामसेवक यादव, थाना सिंगरामऊ जौनपुर
