Jaunpur news रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी, जीआरपी और सिविल पुलिस के बीच उलझा मामला

IMG-20250825-WA0060
Share

रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी, जीआरपी और सिविल पुलिस के बीच उलझा मामला

जफराबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने तुरंत सूचना दी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। जीआरपी और सिविल पुलिस के बीच मामले की जिम्मेदारी को लेकर खींचतान जारी है, जिससे पीड़ित इधर-उधर भटक रहा है।

जानकारी के अनुसार, जमैथा गांव निवासी प्रदीप कुमार शर्मा अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाने ट्रेन पर बैठाने स्टेशन आए थे। उन्होंने अपनी बाइक हनुमान मंदिर के पास खड़ी कर दी और बेटी को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन में बैठाने गए। वापस लौटे तो बाइक गायब मिली।

पीड़ित ने पहले स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवानों को सूचना दी और फिर जीआरपी चौकी पहुंचा। वहां से उसे बताया गया कि यह मामला सिविल पुलिस का है। इसके बाद पीड़ित जफराबाद थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष के आदेश पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। उनका कहना था कि बाइक स्टेशन बिल्डिंग से सटकर खड़ी की गई थी, जो जीआरपी क्षेत्र में आता है।

वहीं, जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश ने स्पष्ट किया कि घटना स्थल सिविल पुलिस के क्षेत्राधिकार में आता है। जिम्मेदारी तय न होने से पीड़ित अब तक न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।