Jaunpur news अटेवा जौनपुर की पेंशन संगोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, संगठन का हुआ विस्तार

अटेवा जौनपुर की पेंशन संगोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, संगठन का हुआ विस्तार
जौनपुर। अटेवा जौनपुर की ओर से आद्या प्रसाद काशी प्रसाद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सुजानगंज में पेंशन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कहा कि सुखद बुढ़ापे के लिए पेंशन आवश्यक है। मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने निजीकरण और एनपीएस के विरोध की बात कहते हुए कहा कि विधानसभा व संसद में अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों तक हमारी आवाज पहुँचना जरूरी है। उन्होंने स्नातक मतदाता बनाने पर जोर दिया।
प्रांतीय सह संयोजक डॉ. यामिनी सिंह ने मातृशक्ति से आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। जिला संयोजक चंदन सिंह और जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिला कोषाध्यक्ष नंद लाल पुष्पक ने सदस्यता अभियान को आंदोलन की सफलता का आधार बताया।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में शिक्षक साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने और संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने किया।
संगठन का विस्तार करते हुए विवेक सिंह को अध्यक्ष, जयशंकर प्रसाद मिश्रा को महामंत्री और संतोष कुमार दुबे को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही कई अन्य पदों पर नए दायित्व सौंपे गए।
महिला कार्यकारिणी में सुनीता यादव को अध्यक्ष, कंचन मौर्य को महामंत्री, रंजना सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किरण यादव, रेखा सिंह व पुष्पा कुमारी को उपाध्यक्ष, मीना कुमारी व नीरु गुप्ता को संगठन मंत्री, विजयलक्ष्मी मौर्य को संयुक्त मंत्री और गायत्री मौर्य कोषाध्यक्ष बनाया गया।
