September 7, 2025

Jaunpur news डॉ. प्रदीप सिंह निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष, 45 वर्षों में पहली बार बना ऐतिहासिक निर्विरोध कार्यकारिणी

Share

डॉ. प्रदीप सिंह निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष, 45 वर्षों में पहली बार बना ऐतिहासिक निर्विरोध कार्यकारिणी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन एवं प्रदेश कार्यकारिणी का गठन लखनऊ के सेठी ग्रैंड होटल, ट्रांसपोर्ट नगर में संपन्न हुआ। इस बार 45 वर्षों के इतिहास में पहली बार पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध बनी।

अधिवेशन में डॉ. प्रदीप सिंह (जौनपुर) निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष, नागेंद्र प्रताप कुशवाहा (लखनऊ) प्रदेश महामंत्री, सूर्यभानु राय (गाजीपुर) उपाध्यक्ष, प्रशांत पोरवाल (इटावा) कोषाध्यक्ष, जितेंद्र गंगवार (बरेली) मंत्री, नसीम खान (अयोध्या) संयुक्त मंत्री, अनिल कुमार यादव संगठन मंत्री तथा राघवेंद्र सिंह (फतेहपुर) प्रांतीय संप्रेक्षक निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

अधिवेशन में प्रदेश के 68 जनपदों से जिला अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पहले सत्र में संघ की उपलब्धियों और वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारियों की ज्येष्ठता सूची प्रकाशन, विभागीय डीपीसी, वेतन विसंगति, वाहन भत्ता, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की समस्याएं, सेवा का स्थायीकरण, पुरानी पेंशन बहाली जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा की गई।

नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि संगठन ग्राम पंचायत अधिकारियों की समस्याओं के समाधान एवं तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्षरत रहेगा और पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण खत्म करने तक आंदोलन जारी रहेगा।

अधिवेशन में प्रदेशभर से सैकड़ों पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


About Author