Jaunpur news व्यापारियों की राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका:-बनवारी लाल कंछल

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
व्यापारियों की राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका:-बनवारी लाल कंछल
व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से खोला मोर्चा
जौनपुर।
राष्ट्र निर्माण में और देश के विकास में व्यापारियों की अग्रणी भूमिका रहती है। बावजूद इसके प्रदेश स्तर पर छोटे-बड़े सभी व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
लेकिन संगठन अभी इसका पुरजोर विरोध करेगा।
हम अपने किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं सहेंगे। इसके लिए जो भी आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक करना होगा, वह किया जाएगा।
यह बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने नगर के होटल पूर्वांचल में शनिवार को पत्रकार वार्ता में कही है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी एवं निराकरण हेतु व्यापारी समाज के बीच हर जनपदों में बैठक कर व्यापारियों से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं।
इसी क्रम में जौनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु की अध्यक्षता में नगर के होटल में भारी भीड़ के बीच आहुत हुई।
बतौर मुख्य अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि पंजीकृत व्यापारियों के लिए बीमा, सहित कई फैसले व्यापारियों के हित में लड़ाई लड़कर कराए गए।
हमारी मांग है कि व्यापारी समाज के लिए विधानसभा में और लोकसभा में भी सीटे आरक्षित की जाएं ताकि व्यापारी समाज की बात सदन में व्यापारी खुद उठाए।
जनपद की कुछ समस्याएं जो पत्र के माध्यम से हमारे पदाधिकारियों ने बताई है सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे।
बैठक से पूर्व जनपद आगमन पर बदलापुर की सीमा पर तहसील अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में तथा नौपेड़वाँ बाज़ार में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने आगवानी की तथा आशीष जायसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।तत्पश्चात नगर आगमन पर प्रांतीय मंत्री शकील अहमद ने भव्य स्मृति चिन्ह, सम्मान स्वरूप शाल भेंट कर मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वाले अन्य लोगों में नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू, ज़िला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्ता, नगर महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा, विजय कुमार गुप्ता, घनश्याम जायसवाल, स्वतंत्र साहू, राशिद अली, अब्दुलहक अंसारी, सुरेन्द्र कुमार सिंह, लल्लन प्रताप सिंह, पत्रकार इकराम अंसारी, पवन गुप्ता, संजय विश्वकर्मा मुख्य रहे।
बैठक में जनपद की समस्त तहसील, नगर, कस्बा इकाइयों के सम्मानित पदाधिकारियों में जगदंबा प्रसाद पांडेय, संजय विश्वकर्मा,
मदनलाल अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, शिवचंद यादव, श्रीराम यादव, शेरा सोनकर, अनिल कुमार निगम, उमाकांत गिरि, संजय श्रीवास्तव, कमलेश यादव, मोहम्मद अफ़ज़ल, अरुण यादव, राजू, यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
बाक्स
बैठक में जताया शोक
जौनपुर।
नगर के मछलीशहर पड़ाव पर हुई हृदय विदारक घटना में तीन लोगों की मृत्यु एवं ज़िला उपाध्यक्ष स्व. हाजी लुकमान अहमद के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने तथा आभार ज़िला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।