Jaunpur news पत्रकार दीपक सिंह की माता शांति सिंह का निधन, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

IMG-20250830-WA0056
Share

पत्रकार दीपक सिंह की माता शांति सिंह का निधन, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

शाहगंज।
नगर के प्राचीन काली चौरा मंदिर शाहपंजा निवासी पत्रकार दीपक सिंह की माता शांति सिंह (80 वर्ष) का गुरुवार की सांयकाल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके पति मैने बहादुर सिंह नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

जिला मुख्यालय स्थित रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां मुखाग्नि उनके बड़े बेटे दीपक सिंह ने दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, चिकित्सक, अधिकारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

उधर नगर में पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर गहरी संवेदना व्यक्त की।