Jaunpur news अजातशत्रु और कुशल राजनेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

अजातशत्रु और कुशल राजनेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को शहर के सूरज बिहारी कटरा स्थित भाजपा नेता सुधांशु सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
गोष्ठी की अध्यक्षता टीडी कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अटल जी देश के ऐसे अद्वितीय नेता थे, जिन्होंने 4 राज्यों के 6 लोकसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया। लखनऊ, बलरामपुर (उ.प्र.), गांधीनगर (गुजरात), ग्वालियर व विदिशा (म.प्र.) और नई दिल्ली से वे सांसद बने। उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली ने उन्हें अजातशत्रु तथा कुशल राजनेता के रूप में स्थापित किया।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय अटल जी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के दबाव को ठुकराते हुए स्पष्ट कहा था कि जब तक पाकिस्तान कब्ज़ा की गई भूमि खाली नहीं करता, तब तक वार्ता संभव नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अटल जी ने 1977 में विदेश मंत्री रहते हुए संसद भवन से पं. नेहरू का चित्र हटाए जाने पर आपत्ति जताई थी और उसे पुनः लगवाया था। यह उनकी विशाल हृदयता और विपक्ष के प्रति सम्मान का परिचायक है।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद सुधांशु सिंह, पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हिंदू भगवा वाहिनी डॉ. अंजना सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश अस्थाना, पूर्व नगर महामंत्री गौतम गुप्ता, ओ.पी. सिंह, आलोक गुप्ता, अजय कुमार सिंह, शरद शुक्ला, विमल सिंह, रानू सिंह, आदित्य सिंह निकुंभ, विवेक सिंह, अवनींद्र यादव, कुँवर आज़ाद सिंह “वीआईपी”, निखिल सिंह, राकेश सिंह मुरारी, रजत सिंह, शुभम तिवारी, नितिन सिंह, राघवेंद्र सिंह, गौरव कुमार यादव, संजय सिंह, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता रोहित सिंह “भारद्वाज” ने किया।