Jaunpur news प्रसव के दौरान प्रधान की मौत, खुशी मातम में बदली

IMG-20250816-WA0044
Share


प्रसव के दौरान प्रधान की मौत, खुशी मातम में बदली

जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक के गोधना गांव की प्रधान अहाना सिंह (पत्नी अतुल सिंह) की शुक्रवार रात प्रसव के दौरान एक निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर परिवारजन अहाना सिंह को शहर के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर पुत्र को जन्म दिलाया। नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन ऑपरेशन के बाद अहाना सिंह होश में नहीं आ सकीं और उनकी मौत हो गई।

परिवार के सदस्य सुनील सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक प्रधान अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र और नवजात शिशु को छोड़ गई हैं।

घटना की खबर फैलते ही भारी संख्या में ग्रामीण प्रधान के घर पहुंच गए और माहौल गमगीन हो गया।