Jaunpur news रामपुर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 5 हजार से अधिक लोगों ने थामा तिरंगा

रामपुर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 5 हजार से अधिक लोगों ने थामा तिरंगा
जिले की अब तक की सबसे भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे
रिपोर्टर – दीपक शुक्ला
रामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को रामपुर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह और खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर डॉ. दिनेश चंद रहे।
यात्रा से पहले जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील भी की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में 5 हजार से अधिक महिलाएं, पुरुष और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा। लगभग 2 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में लहराता तिरंगा पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंगता नज़र आया। यात्रा रामपुर वाल्थर डिग्री कॉलेज से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए ब्लाल रामपुर में सम्पन्न हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने कहा—
“यह तिरंगा यात्रा सभी समुदायों को जोड़ने और एकता का संदेश देने का प्रतीक है।”
यात्रा में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार भारती, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह, सहायक पंचायत अधिकारी अवध नारायण गौतम, अभय सरोज, आकाश यादव, राजकुमार सरोज, धर्मेंद्र कुमार, रामबहादुर, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, राकेश उपाध्याय, पप्पू निरंजन उपाध्याय, प्रधान शरद उपाध्याय, बीडीसी सदस्य सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह ने जनसैलाब के प्रति आभार जताते हुए कहा—
“जब हाथों में तिरंगा और दिल में देश का प्रेम हो, तो कोई भी ताकत हमारी एकता को तोड़ नहीं सकती।”
खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज ने भावुक होते हुए कहा—
“आज रामपुर में जो दृश्य देखने को मिला, वह पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। यह केवल तिरंगा यात्रा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम का संदेश देने वाला ऐतिहासिक अवसर है।”
