August 17, 2025

Jaunpur news विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

डॉ अंबेडकर को माल्यार्पण कर किया गया याद

जौनपुर।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर गुरुवार की शाम शहर में कैंडल मार्च के साथ विशाल मौन जुलूस निकाला गया। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह से शुरू हुआ यह मौन जुलूस शहर के अम्बेडकर तिराहा तक गया।
जुलूस में डीएम डॉ दिनेश चंद के साथ, भाजपा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, सीडीओ ध्रुव केडिया के साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला अन्य के साथ हाथों में कैंडल लिए लोग आगे आगे चल रहे थे । जुलूस कलेक्ट्रेट से शुरू होकर अंबेडकर पार्क में पहुंचा तो यहां उपस्थित भाजपा नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर
पुष्प अर्पित करके उन्हें याद करते हुये कैंडल जलाकर उन्हें अपने श्रद्धांजलि दी।
जुलूस में सबसे आगे आगे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की टीम बैनर लिए चल रही थी। जिसमे
शिवेंद्र सिंह रानू ,विष्णु तिवारी, मनोज उपाध्याय, ऋषिकेश सिंह, संतोष सिंह के साथ
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव व जिला संयोजक चंदन सिंह, एबीआरसी डॉ संतोष तिवारी , भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू जौनपुर डॉ रामसूरत मौर्य, सुरेंद्र सिंघानिया समेत भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

About Author