Jaunpur news डग्गामार के खिलाफ अभियान 5 बस सीज

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
डग्गामार के खिलाफ अभियान 5 बस सीज
35 वाहनों का हुआ चालान
जौनपुर।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस ने पांच डग्गामार बसों को सीज कर दिया।
इसके अलावा बिना कागज, फिटनेस, परमिट के मिले 35 छोटे वाहनों का चालान किया गया।
प्रभारी यातायात सुशील मिश्रा के निर्देशन में शहर के सभी प्रमुख चौराहों पड़ाव अड्डों पर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया ।
इस दौरान बिना कागज, फिटनेस , परमिट और नियम विरुद्ध पाए गए ऑटो रिक्शा टेंपो ई रिक्शा समेत अन्य 35 वाहनों का चालान किया गया।
प्रभारी यातायात सुशील मिश्रा ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात विवेक सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा जनपद जौनपुर के मुख्य स्थान जेसिज चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।