Jaunpur news खेतासराय में गांजा तस्कर गिरफ्तार

Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

खेतासराय में गांजा तस्कर गिरफ्तार

एक वारंटी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर, खेतासराय।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस टीम ने सोमवार को एक अपराधी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से सवा किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उधर एक अन्य मामले में पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
अदालत से उसके खिलाफ कई बार नोटिस जारी हुआ। बावजूद इसके वह कोर्ट में नहीं हाजिर हुआ।
गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सतीष कुमार उर्फ पिन्टू बिन्द पुत्र उदई निवासी ग्राम शाहापुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांजा की सप्लाई करने वाला एक तस्कर खेतासराय रेलवे स्टेशन पर किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने उप निरीक्षक भोलानाथ सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ व नीरज कुमार
मेरे साथ मौके पर जाकर अभियुक्त को घेराबंदी करके पकड़ लिया। बाद में विधिक कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में उसका चालान न्यायालय भेज दिया है।
उधर खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव निवासी
रामचन्द्र पुत्र झिन्नूराम को पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ न्यायालय एसीजेएम प्रथम जौनपुर की अदालत से वारंट जारी हुआ था। कोर्ट से कई नोटिस और सूचना के बाद भी यह अभियुक्त अदालत में पेश नहीं हो रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय के निर्देश पर पुलिस टीम ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में थाने लाकर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।

About Author