Jaunpur news कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 5 किलोमीटर दूर मर्ज करने का विरोध
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 5 किलोमीटर दूर मर्ज करने का विरोध
मल्हनी में प्रधान समेत ग्रामीणों ने जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
जौनपुर । जिले के करंजाकला विकास खंड के मल्हनी कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 5 किलोमीटर दूर
मर्ज करने का विरोध शुरू हो गया है।
जेठपुरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मर्ज करने का प्रधान समेत ग्रामीणों ने सोमवार को कड़ा विरोध जताया। कहा कि गांव में जब जूनियर माध्यमिक विद्यालय है तो फिर 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में मर्ज करना बेहद ही गलत है। इसके खिलाफ हम लोग कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देंगे।
बता दे की मल्हनी स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का अनुचित मर्जर का विरोध शुरू हो गया है।
ग्राम प्रधान मुकेश गुप्ता समेत हेड मास्टर स्वरुचि श्रीवास्तव व ग्रामीणों ने इसका विरोध किया है।
इस सम्बंध में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल को दिया है ।
गांव के चंद्रशेखर ने कहा कि लड़कियां 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव जेठपुरा में कैसे जाएंगी।जब गांव में ही थोड़ी दूर पर पूर्व माध्यमिक जूनियर विद्यालय है तो यहां मर्ज किया जाना उचित होगा।
ग्राम प्रधान मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दूसरे गांव में मर्ज करना गलत है अपने ही गांव में के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर कन्या माध्यमिक विद्यालय को मर्ज किया जाए । जिससे यहां की बच्चियों को दूर न जाना पड़े। अगर नहीं मानते इसके लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। हेड मास्टर स्वरूच श्रीवास्तव ने मल्हनी ग्राम सभा के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मर्ज किए जाने की मांग की है।
