Jaunpur news मानव जीवन के लिए संजीवनी हैं पेड़-पौधे” : अरविंद पटेल

IMG-20250714-WA0064
Share


“मानव जीवन के लिए संजीवनी हैं पेड़-पौधे” : अरविंद पटेल
जौनपुर।
नगर पंचायत कजगांव में सरदार सेना के बैनर तले वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल ने पौधरोपण करते हुए पेड़-पौधों को मानव जीवन के लिए संजीवनी बताया।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। ऋषि-मुनियों ने सदियों पहले ही मानव और जीव-जंतुओं के कल्याण हेतु वृक्षारोपण की परंपरा शुरू की थी। पीपल, नीम जैसे वृक्षों की पूजा इसलिए की जाती है क्योंकि ये पेड़ दिन-रात ऑक्सीजन प्रदान कर जीवनदायिनी भूमिका निभाते हैं।

अरविंद पटेल ने कहा कि “पीपल का वृक्ष सर्वाधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करता है। ऐसे में हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान दें। खासकर सार्वजनिक स्थलों पर पीपल के पौधे जरूर लगाए जाएं, ताकि समाज स्वस्थ और निरोग बना रहे।”

कार्यक्रम के दौरान आम, नीम और पीपल के दर्जनों पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर वृजेन्द्र कुमार पटेल, राहुल यादव, अमन पटेल, नीरज पटेल, विकास शर्मा, गोलू पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।