Jaunpur news मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट, पीली नदी संरक्षण अभियान की दी जानकारी

Share


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट, पीली नदी संरक्षण अभियान की दी जानकारी

Jaunpur news जौनपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज बदलापुर संकल्पित, पीली नदी संरक्षित अभियान के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की और अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी को पीली नदी के पुनरोद्धार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण निर्माण कार्यों की मांग प्रमुख रही। प्रतिनिधिमंडल ने निम्नलिखित सेतु और चेकडैम निर्माण कार्यों की आवश्यकता से अवगत कराया:

  • सेतु निर्माण:
    • ग्राम अगरौरा – रारीकला के मध्य
    • ग्राम दुगौली कला – मरगूपुर के मध्य
    • ग्राम कबेली – बहुर के मध्य
  • नए चेकडैम निर्माण:
    • ग्राम बेलांवा – दरियावगंज के मध्य
    • ग्राम वीरभानपुर – रारी के मध्य
    • ग्राम रारी – अगरौरा के बीच
  • पुराने चेकडैम का जीर्णोद्धार:
    • ग्राम बदलापुर खुर्द स्थित चक्रियहवा घाट के पश्चिम में टूटे चेकडैम का मरम्मत कार्य
    • क्षेत्र में स्थित समस्त पुराने चेकडैम का मरम्मत व सुदृढ़ीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी प्रस्तावित कार्यों की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।


About Author