February 2, 2026

Jaunpur news निर्धन परिवारों को राहत: जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत श्रमिकों के बनाए जा रहे श्रम कार्ड

Share


निर्धन परिवारों को राहत: जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत श्रमिकों के बनाए जा रहे श्रम कार्ड

Jaunpur news जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर में निर्धनतम परिवारों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 1 जुलाई 2025 से शुरू होकर जिले के सभी 21 विकासखंडों में संचालित किया जा रहा है।

सहायक श्रम आयुक्त ने जानकारी दी कि यह अभियान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में चलाया जा रहा है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निर्माण श्रमिकों के रूप में पंजीकरण किया जा रहा है।

बताया गया कि जनपद में कुल 35,387 निर्धनतम परिवार चिन्हित किए गए हैं। अभियान के तहत 5 जुलाई 2025 तक कुल 6,082 परिवारों के सदस्यों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया जा चुका है। पंजीकरण की यह प्रक्रिया आगामी कार्यदिवसों में भी निरंतर जारी रहेगी।

श्रम विभाग ने अपील की है कि जिन चिन्हित परिवारों के सदस्य निर्माण कार्यों से जुड़े हैं, वे अपने नजदीकी विकासखंड में लगने वाले शिविर अथवा सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण अवश्य कराएं।

पंजीकरण के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं:

  • श्रमिक व नॉमिनी का आधार कार्ड
  • श्रमिक की बैंक पासबुक
  • श्रमिक के आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पूरा पता (ग्राम, पोस्ट, ब्लॉक, थाना, तहसील, जनपद, पिन कोड सहित)
  • श्रमिक की माता का नाम
  • शैक्षिक योग्यता का विवरण

शिविर का उद्देश्य निर्धन श्रमिक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।


About Author