Jaunpur news दुकानदार की पिटाई करने में तीन पर मुकदमा

150x150-LOGO-copy
Share

दुकानदार की पिटाई करने में तीन पर मुकदमा

व्यापार मंडल की चेतावनी का दिखा असर

जौनपुर, बरसठी ।
Jaunpur news थाना क्षेत्र के पपरावन गांव में बुधवार को उधार का पैसा मांगे जाने पर एक दुकानदार की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी शुरू कर दी है । क्योंकि इस घटना के बाद से व्यापारियों में खासा आक्रोश था।
दुकानदारों का आरोप है कि लोग पहले उधार में खाते हैं। फिर पैसा मांगने पर मारपीट करने लगते हैं। इससे रोजी रोजगार को चलाने में संकट खड़ा हो गया है।
बताते हैं कि गांव के दीपक जायसवाल की दुकान है। उनके दुकान से गांव के ही अजय सिंह उधार सामान ले गये थे। बुधवार की शाम को उधार दिये गये सामान का पैसा मांगने पर उन्हें नागवार गुजरा और दुकानदार दीपक की जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर अजय सिंह, कमलेश सिंह, एवं एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
हालांकि पहले इस मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली लचर बनी हुई थी ।
लेकिन जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव आरिफ हबीब को बरसठी के व्यापारियों ने जब आप बीती बताई तो उन्होंने चेतावनी दिया कि दुकानदार के मामले में पुलिस ने अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की तो मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से दो दिन में मिला जाएगा ।
इसके फौरन बाद पुलिस हरकत में आ गई।