Jaunpur news अनफिट दो स्कूल वाहन सीज, 6 का चालान
रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
अनफिट दो स्कूल वाहन सीज, 6 का चालान
स्कूल बसों की रेंडम चेकिंग से जिले भर में हड़कम्प
शासन का चला डंडा, जनपद में अब नहीं चलेंगे डग्गामार वाहन
Jaunpur news जौनपुर। बिना फिटनेस, परमिट वाले मानक के विपरीत चल रही स्कूल बसों के खिलाफ जिले में बड़ा अभियान शुरू हो गया है। डीएम के निर्देश पर गठित स्पेशल जांच टीम ने बुधवार को पहले दिन छह स्कूल बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इनमें दो वाहन सीज कर दिए गए।
छह का चालान किया गया है।
15 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान से उन स्कूल संचालकों में जबरदस्त हड़कंप है। जो पिकप, जीप और ऑटो रिक्शा में बिना मानक वाले वहन में स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालकर बैठाते हैं।
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश व जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के निर्देश पर
जिले भर के सभी स्कूल बसों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग का अभियान शुरू कर दिया गया है सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन सत्येंद्र सिंह
के साथ यातायात निरीक्षक सुशील मिश्र समेत आधा दर्जन अधिकारियों की टीम ने केराकत तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया।
बिना परमिट के चल रही गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की दो स्कूल बसों को सीज कर दिया गया।
जबकि 6 अन्य स्कूल बसों का चालान किया गया है।
इन सभी स्कूल बसों में कुछ का फिटनेस, कुछ का बीमा फेल था । जबकि दो गाड़ियों में बच्चों की बैठने की सीट टूटी हुई थी । एक ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं था। दूसरी गाड़ी में खिड़की पर जाली नहीं लगी थी।
मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 8 स्कूली वाहनों के खिलाफ की गई इस कार्यवाही से जिले भर के स्कूल संचालकों में जबरदस्त हड़कंप मच गया।
एआरटीओ परिवर्तन सत्येंद्र सिंह ने जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों व वाहन स्वामियों को निर्देशित किया है कि वह अपने सभी वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन करें। नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाक्स
केराकत में पांच ब्लैक स्पॉट चिन्हित
जौनपुर। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा हो गया है।
डीएम डॉ दिनेश चंद्र के निर्देश पर एआरटीओ परिवर्तन सत्येंद्र सिंह की टीम ने बुधवार को केराकत तहसील क्षेत्र में पांच स्थानों को चिन्हित किया।
इनमें चंदवक बाजार, बजरंग नगर, खुजझी मोड़, कनौरा गांव और गोमती नदी के किनारे पुल वाले स्थान को चिन्हित किया गया है। जहां सबसे अधिक हादसे की संभावना बनी रहती है। इन सभी स्थानों पर संकेतक बोर्ड व अन्य जरूरी इंतजाम बहुत जल्द किए जाएंगे।
बॉक्स
सड़क सुरक्षा नियमों पर शुरू हुई सख्ती
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने एक दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के साथ आयोजित विशेष बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
डग्गामार वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और किसी भी स्थिति में अवैध बस या टैक्सी स्टैंड संचालित न हों। उन्होंने अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए और जहां आवश्यकता हो वहां तत्काल मरम्मत कराई जाए।
