Jaunpur news तूफानी सरोज को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे राम अचल राजभर व राहुल त्रिपाठी, लोकगीतों ने बांधा समा

तूफानी सरोज को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे राम अचल राजभर व राहुल त्रिपाठी, लोकगीतों ने बांधा समा
जौनपुर।
Jaunpur news समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक तूफानी सरोज के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को कई गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर और सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विधायक राम अचल राजभर ने तूफानी सरोज के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और सेवाभाव क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा है। वहीं राहुल त्रिपाठी ने भी उनके नेतृत्व को समाज के लिए एक आदर्श बताया। दोनों नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान तीनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई और एक-दूसरे के साथ स्मृति चित्र भी लिए गए। यह मुलाकात क्षेत्रीय समरसता और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखी जा रही है।
कार्यक्रम की खास बात लोकगीत गायक महेंद्र बच्चन की प्रस्तुति रही, जिन्होंने अपने सुमधुर गीतों से समा बांध दिया। उपस्थित लोगों ने उनके गीतों का खूब आनंद लिया और तालियों से स्वागत किया।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से
सांसद प्रिया सरोज,
संजय राजभर,
फौजी अनिल प्रधान,
सौरभ पांडे,
शिवशांत यादव,
कमलेश यादव,
पप्पू सिंह,
पिकू यादव,
बच्चू लाल यादव,
विजय यादव,
धर्मेंद्र राजभर,
सूबेदार राजभर,
सुभाष राजभर,
रोहित यादव,
आनंद यादव सहित
हजारों समर्थक और शुभचिंतक शामिल रहे।
तूफानी सरोज ने सभी अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और समर्थन उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।