January 28, 2026

Jaunpur news अखिलेश के जन्मदिन पर पार्टीजनों ने किया वृक्षारोपण

Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

अखिलेश के जन्मदिन पर पार्टीजनों ने किया वृक्षारोपण

2027 में मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प:- राकेश मौर्य

जौनपुर।
Jaunpur news समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52 वाँ जन्मदिन समारोह पूर्वक मंगलवार को नगर के एक होटल में पूर्वाहन काल केक काट कर
पार्टी जनों के बीच मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ढेर सारी मुबारकबाद देते हुए अपनी शुभकामनाएं में कहा कि आज का दिन समस्त पार्टीजनों के लिए विशेष दिन है।
आइए पीडीए के नायक अखिलेश यादव के जन्मदिन को 2027 में पीडीए सरकार बनाने के संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए ये संकल्प लेते हैं कि पीडीए समाज को एकजुट करते हुए 2027 में पीडीए सरकार बनाएंगे।
यह भी शपथ लिया कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
कार्यक्रम को विधायक तूफानी सरोज, विधायक डॉ रागिनी सोनकर, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, डॉ अवधनाथ पाल, दीपचंद राम, सुशील दुबे आदि ने संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दिया।
सर्वप्रथम केक काट कर उपस्थित पार्टीजनों ने मुंह मीठा कराते हुए बधाई दिया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पार्टीजनों ने गौरव शिक्षण संस्थान, एवं प्राथमिक विद्यालय बहोरा का पूरा विकास खंड धर्मापुर में वृक्षारोपण किया।
जन्मदिन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, शकील अहमद, शकील मंसूरी ,विवेक यादव,
डा सभाजीत यादव अन्य
उपस्थित रहे।

About Author