Jaunpur news 25 जून को जौनपुर आएंगे प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड, पूर्व काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव भी रहेंगे साथ

IMG-20250624-WA0035
Share


25 जून को जौनपुर आएंगे प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड, पूर्व काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव भी रहेंगे साथ

Jaunpur news जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजीव गोंड 25 जून को जौनपुर के दौरे पर रहेंगे।
मंत्री संजीव गोंड दोपहर 3 बजे पेक्षा गृह में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेंगे। इसके पश्चात वह एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।
इसके बाद मंत्री गोंड वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर के कार्यक्रमों के उपरांत वह शाम 5 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
उनके साथ भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे।