Jaunpur news भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक करने वाला गिरफ्तार

IMG-20250622-WA0085
Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक करने वाला गिरफ्तार

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव की घटना

जौनपुर।
जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक युवक को रविवार सरायख्वाजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस ने
विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सूचना मिली कि इंस्टाग्राम पर किसी युवक द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की गई है। सूचना मिलते ही जिले की पुलिस हरकत में आ गई।
उसने जब जांच पड़ताल शुरू की तो इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट द्वारा भगवान श्री राम के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी का पोस्ट डाला गया था । जो तेजी से वायरल हो रहा था। पुलिस ने जब अकाउंट की जानकारी हासिल करने का प्रयास किया।
तो युवक सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का निकला।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को उसके ही गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम राजकुमार गौतम पुत्र दिलीप निवासी प्यारेपुर थाना सरायख्वाजा बताया।
थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मनबढ़ किस्म का यह युवक इसके पहले भी कई आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर कर चुका है।