Jaunpur news धमकाने के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा

150x150-LOGO-copy
Share

धमकाने के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा

जौनपुर,बरसठी।
Jaunpur news स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना का कारण पुराने मुकदमे को वापस लेने की बात कही जा रही है।
दरअसल कूरियर का काम करने वाले एक युवक पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए यह धमकी दी जा रही है।
इसी आरोप में पुलिस ने काटी बनकट गांव के चार युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी कृष्णा यादव एक कूरियर कंपनी में काम करता है।
दो माह पूर्व सामान डिलीवरी करने गए काटी बनकट गांव के चार युवकों ने उससे बिना वजह विवाद कर लिया और मारपीट दिया था।
जिस पर उसने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार को कृष्णा यादव फिर उसी गांव में सामान डिलीवरी करने गया था। इस दौरान उन सभी ने उसे रोककर पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। मनबढ़ किस्म के उन युवकों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस ने रितेश, शुभम, अनिल, पवन, के खिलाफ धमकी गाली गलौज देने का मुकदमा दर्ज किया है।