बदलापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अटल पार्क में हो रहा है भव्य योगाभ्यास

IMG-20250621-WA0000
Share

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा बदलापुर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन बदलापुर स्थित अटल पार्क में स्थानीय विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में किया गया ।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने खुले वातावरण में सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित की। इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन,, सामाजिक संगठन ,वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही और जलपान की व्यवस्था भी की गई।