Jaunpur news चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

IMG-20250620-WA0072
Share

चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

Jaunpur news धर्मापुर विकास खंड के गजना और तरसंड ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में ब्लाक से आये अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्यायें सुनी और उसके निस्तारण का संबंधित को निर्देश दिया।
ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गयी।
ब्लाक के प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव ने
ग्रामीणों को आवास, पेंशन आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि
इससे मिलने वाले लाभ और इसका लाभ कैसे उठाया जाए ।
ऐसी तमाम जानकारियों से ग्रामीणों को रूबरू कराया।
अन्य अधिकारियों ने
आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए गांवों में साफ सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की बात भी ग्रामीणों द्वारा की गयी।
इस अवसर पर प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव, प्रधान उर्मिला यादव, आशीष यादव, ऊषा सिंह, जयप्रकाश सिंह, सचिव माता प्रसाद, अरविंद यादव, रामसम्हार यादव, अतुल यादव आदि उपस्थित रहे।