Jaunpur news IGRS जांच करने गए लेखपाल की पिटाई, बनाया बंधक – कई हिरासत में

150x150-LOGO-copy
Share


जौनपुर: IGRS जांच करने गए लेखपाल की पिटाई, बनाया बंधक – कई हिरासत में

Jaunput news गौराबादशाहपुर (जौनपुर): थाना क्षेत्र के बगथरी गांव में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब IGRS (समाजिक शिकायत निवारण प्रणाली) की जांच के लिए गए लेखपाल को गांव के कुछ लोगों ने न केवल पीटा, बल्कि बंधक भी बना लिया।

जानकारी के अनुसार हल्का लेखपाल अभिषेक कुमार गांव के महेंद्र प्रताप सिंह और दीपू सिंह के बीच चल रहे जमीन विवाद से जुड़ी शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान दीपू सिंह ने लेखपाल पर हमला कर दिया और उन्हें जबरन अपने कब्जे में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में उपजिलाधिकारी केराकत राजेश कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय और नायब तहसीलदार अमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लेखपाल को मुक्त कराया।

पुलिस ने मौके से कई आरोपितों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है और लोग इस घटना की जोरदार चर्चा कर रहे हैं।