भाजपा मंडल जलालपुर के पदाधिकारी घोषित

Version 1.0.0
जलालपुर (मछलीशहर)। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर जिला इकाई द्वारा बुधवार को जलालपुर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संगठन को मजबूत करने एवं आगामी योजनाओं को धार देने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया।
घोषणा के अनुसार वैशाली मिश्रा, प्रदीप चौहान, सूर्यजीत सिंह, राजेश यादव, धीरेन्द्र सिंह और विशाल को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुशील निषाद और ललितमोहन राय को मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
मंडल मंत्री पद पर शशि कुमार दुबे, अनीता मौर्या, भैयालाल सरोज, मांधाता पांडेय, सौरभ गुप्ता और मुगना देवी की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही लालचंद बेनवंशी को मंडल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई है।