Jaunpur news त्योहारों को लेकर एसपी ने किया रेलवे स्टेशन भंडारी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

IMG-20250607-WA0021
Share

त्योहारों को लेकर एसपी ने किया रेलवे स्टेशन भंडारी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संदिग्धों की हुई चेकिंग, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जौनपुर। त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इसी क्रम में एसपी ने थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन भंडारी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधियों को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर यात्रियों में भरोसा बनाए रखने की दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।