Jaunpur news अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की किन्नर समिति ने पर्यावरण दिवस पर लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प

Share


अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की किन्नर समिति ने पर्यावरण दिवस पर लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प

Jaunpur news जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की किन्नर समिति द्वारा माँ शीतला धाम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतला धाम कार्य समिति के अध्यक्ष व महंत विनय त्रिपाठी ने की।

महंत विनय त्रिपाठी ने प्रकृति के संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि गर्मी, सर्दी और वर्षा जैसे मौसम प्रकृति की स्थिति पर निर्भर करते हैं। यदि प्रकृति संतुलित रहेगी तो पर्यावरण भी स्वच्छ और अनुकूल रहेगा। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना प्रकृति की कल्पना नहीं की जा सकती। वृक्ष प्राकृतिक आपदाओं को रोकने में भी सहायक होते हैं।

ट्रस्ट की किन्नर समिति से पायल किन्नर ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से हो रही पेड़ों की कटाई चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन की भारी कमी देखने को मिली थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं जो वातावरण में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करें।

इस अवसर पर आदर्श त्रिपाठी, त्रिजोगी त्रिपाठी, राजू भगत, ट्रस्ट की किन्नर समिति से शालू किन्नर, किरण किन्नर सहित मंदिर प्रांगण के कई सदस्य उपस्थित रहे।


About Author