पुरेंव गांव में पुलिस बूथ का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Screenshot_20250604_195831_WhatsApp
Share

जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरेंव गांव के पास बुधवार को एक नए पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने फीता काटकर पुलिस बूथ का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति से कार्यक्रम गौरवपूर्ण बन गया। पुलिस बूथ की स्थापना से क्षेत्रीय नागरिकों को त्वरित सहायता और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि यह बूथ ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति को और सशक्त बनाएगा तथा आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण में मददगार साबित होगा। उन्होंने आम जन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस-जन भागीदारी से ही अपराधमुक्त समाज की कल्पना साकार हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया और इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम पहल बताया।