बरात लेकर जा रहें दूल्हे की पिटाई,नाना,मामा भी घायल

Screenshot_20250603_213437_Gallery
Share

जौनपुर (जलालपुर) जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात की तैयारियों के बीच जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की जमकर पिटाई हो गई, मारपीट में दूल्हे के नाना और मामा सहित
परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार, एक तरफ घर में शादी की रौनक थी और बारात निकलने की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, तभी पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

इस मारपीट में दूल्हा समेत कई लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल में रात करीब 9 बजे बगल के गांव डौणी में बारात ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस की निगरानी में बारात रवाना हुई।