Jaunpur news महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में बक्शा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में बक्शा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Jaunpur news बक्शा (जौनपुर)। बक्शा विकास खण्ड के लखनीपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शनिवार की शाम “ऑपरेशन सिंदूर” की शौर्यगाथा और भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस यात्रा का नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह भी नेतृत्वकर्ता के रूप में सम्मिलित रहे।
तिरंगा यात्रा लखनीपुर से प्रारंभ होकर नौपेडवा बाजार, लकड़मंडी होते हुए पाठक पेट्रोल पंप तक पहुँची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” के जयघोष से समूचा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधाकर उपाध्याय, भाजपा प्रभारी प्रबुद्ध दुबे, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राणा, रत्नाकर सिंह, शशि सिंह, मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, नीलेश पांडेय, सूर्यप्रकाश चौबे, डब्लू उपाध्याय, अवनीश दूबे, ग्राम प्रधान लालसाहब सिंह, ललित नेता सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की सेना के शौर्य, बलिदान और सेवा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
