January 26, 2026

Jaunpur news अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा घाट सफाई, सज्जा और गोमती आरती का आयोजन

Share


अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा घाट सफाई, सज्जा और गोमती आरती का आयोजन

Jaunpur news जौनपुर। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जौनपुर द्वारा नवदुर्गा घाट पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत घाट की सफाई, सज्जा और गोमती आरती का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारियों – माधुरी गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, अंशु कुशवाहा, उषा मौर्य, नीलम, शकुंतला सहित कई मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। घाट को रंगोली से सजाया गया और नवदुर्गा मंदिर में माता अहिल्याबाई की आरती का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ सहित अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक कांग्रेस ने अहिल्याबाई जैसी महान विभूतियों को उपेक्षित रखा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अब देशभर में उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

रागिनी सिंह ने बताया कि अहिल्याबाई की 300वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन सहयोग से मना रही है, ताकि भावी पीढ़ियों को उनके योगदान की जानकारी मिल सके और प्रेरणा प्राप्त हो।


About Author