पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर की चर्चा

FB_IMG_1747624397042
Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधानसभा जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. सिंह ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की और विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

उन्होंने मुख्यमंत्री से त्रिलोचन से कुसिया होते हुए सितम सराय नहर मार्ग के चौड़ीकरण तथा प्रधानपुर से इटाये तक की सड़क के विस्तारीकरण हेतु विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। डॉ. सिंह ने इन सड़कों के चौड़ीकरण को स्थानीय जनता की सुविधा और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से आवश्यक बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।