Jaunpur news सद्भावना मंच ने किया भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान

सद्भावना मंच ने किया भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान
जौनपुर।
Jaunpur news सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में शनिवार को सद्भावना मंच और भाजपा नेताओं द्वारा आयोजित समारोह में भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह अभियान भारतीय सेना की साहसिकता, रणनीति और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में भी अद्वितीय धैर्य और वीरता का परिचय देते हुए मिशन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में रोहित सिंह भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, डॉ. कमलेश निषाद, सुरेश अस्थाना, आलोक गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, विनय सिंह, आशीष सिंह दुर्गवंशी, निखिल सिंह, शरद शुक्ला, प्रमोद कुमार सिंह, शुभम तिवारी और रजत सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मानित पूर्व सैनिकों में डॉ. राजेश कुमार, के. के. सिंह, बी. एन. दुबे, कैप्टन अजीत पांडेय, बलराम सिंह, देवेंद्र सिंह, लाल बहादुर यादव, तेज कुमार सिंह, बनारसी यादव, राज बहादुर पाल और अन्य शामिल रहे।
समारोह में हाल ही में सैनिकों के खिलाफ उपयोग किए गए जातिसूचक शब्दों की कड़ी आलोचना की गई। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सैनिकों की कोई जाति या धर्म नहीं होता, वे केवल राष्ट्र के रक्षक होते हैं। पूर्व सैनिकों ने भी अपील की कि सेना को जातिगत राजनीति से दूर रखा जाए।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के गगनभेदी नारों और तालियों की गूंज के साथ हुआ, जिससे माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।