Jaunpur news खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025” में जौनपुर की आस्था सिंह ने किया उत्तर प्रदेश का नाम रोशन, 65 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक

“खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025” में जौनपुर की आस्था सिंह ने किया उत्तर प्रदेश का नाम रोशन, 65 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक
Jaunpur news जौनपुर: ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी जौनपुर की होनहार पहलवान आस्था आनंद सिंह ने “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025” में 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। आस्था ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और पूरे जिले का मान बढ़ाया।
आस्था के कोच श्री अशोक सोनकर ने कहा कि उनकी नियमित और समर्पित प्रैक्टिस को देखकर यह पहले से ही अंदाज़ा था कि वह जल्द ही राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगी।
आस्था के पिता श्री माधवानंद सिंह और माता श्रीमती मेनका सिंह, जो भाजपा की क्षेत्रीय पदाधिकारी हैं, ने उनकी सफलता के लिए लगातार प्रोत्साहन और समर्थन दिया। पूरे परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। आस्था के बड़े पिताजी श्री सच्चिदानंद सिंह, जो आज़मगढ़ के सुरहन क्षेत्र से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं, और दूसरे बड़े पिताजी श्री विवेकानंद सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस हैंडबॉल टीम के पूर्व कोच एवं वर्तमान में मिर्जापुर में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर हैं, दोनों ने आस्था की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आस्था अपनी प्रेरणा दादा स्वर्गीय मास्टर गुलाब सिंह जी को मानती हैं, जो आज़मगढ़ के मार्टिनगंज सुरहन क्षेत्र के निवासी थे। हाल ही में आस्था को आदरणीय ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आशीर्वाद स्वरूप ₹51,000 की सहयोग राशि भी प्रदान की गई थी।
चाचा श्री परमानंद सिंह ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि “आस्था आनंद, आनंद परिवार की शान हैं और एक दिन यह बेटी पूरे विश्व में परिवार और देश का नाम रोशन करेगी।”
आस्था की इस शानदार जीत पर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। जिला कुश्ती संघ के महासचिव श्री विजय बहादुर सोनकर, अध्यक्ष श्री कमला यादव, धर्मेंद्र यादव, दिनेश यादव (गाजीपुर), कोच कमलेश कुमार यादव, रामानंद यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आस्था को शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी हैं।