February 3, 2026

Jaunpur news वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषयक परिचर्चा सम्पन्न

Share

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषयक परिचर्चा सम्पन्न

Jaunpur news जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत राज्यमंत्री द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “एक राष्ट्र – एक चुनाव” की अवधारणा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे चुनावी खर्च में भारी कटौती होगी, प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा और बार-बार चुनावों के कारण शासन-प्रशासन पर पड़ने वाला प्रभाव कम होगा। उन्होंने कहा कि इससे मतदाता को भी एक ही दिन दोनों सरकारों के लिए मतदान का अवसर मिलेगा, जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भारत में एक साथ चुनाव की परंपरा 1951-52 से 1967 तक रही है। संविधान लागू होने के बाद पहले चार आम चुनाव लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के एक साथ कराए गए थे। लेकिन कुछ विधानसभाओं के समय पूर्व भंग हो जाने के कारण यह प्रक्रिया बाधित हो गई। अब इस पुरानी परंपरा को फिर से स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक विमर्श हो रहा है।

परिचर्चा कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, अजय सिंह, राजकेसर पाल, जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव, मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह दीपक, अजय यादव, उपेन्द्र मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author