Jaunpur news लायंस क्लब क्षितिज ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

IMG-20250425-WA0082
Share

लायंस क्लब क्षितिज ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर।

Jaunpur news लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर के संस्थाध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पहलगाम में पर्यटकों की जघन्य हत्या पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसकी शुरुआत एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू ने कहा की जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में सैलानियों की मौत से लोगों में आक्रोश है। पूर्व अध्यक्ष लायन जय कृष्ण साहू जैकी ने हमले की निंदा की। पूर्व अध्यक्ष लायन विष्णु सहाय ने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली भी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। संस्थाध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह कहा कि यह आतंकवादी हमला नहीं है, बल्कि एक जेहाद इस्लामिक आतंकवादी घटना है। जिस तरह से धर्म पूछ-पूछ कर कलमा पढ़ने के लिए बोला गया। उस दौरान जो हिंदू कलमा नहीं पढ़ सके उन्हें आतंकवादियों ने मार दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा घटना के बाद जिस तरह से पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा था, पूरा विश्वास है कि सरकार निर्दोष हिंदुओं की मौत का बदला जरूर लेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक साहू, रत्नेश गुप्ता, जगन्नाथ मोदनवाल शुड्डू, संजय गुप्ता, दिलीप जायसवाल, सुनील जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।