Jaunpur news बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भागे

150x150-LOGO-copy
Share

बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भागे

दिनदहाड़े हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत

जंघई, जौनपुर।
Jaunpur news जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित बभनियांव गांव निवासी रोहित मालवीय की चार वर्षीय बेटी परी से बुधवार को
दो बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े की गई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि पहले कभी भी इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई।
बताते हैं कि रोहित मालवीय की जंघई मछलीशहर रोड पर बभनियांव गिरजा पेट्रोल पंप के समीप हार्डवेयर की दुकान है। यहां वह परिवार समेत लम्बे समय से रहते हैं।
बुधवार की सुबह 10 बजे रोहित दुकान के पिछले हिस्से में कुछ काम कर रहे थे। उसकी बेटी परी मल्टीमीडिया मोबाइल लेकर कार्टून देख रही थी। नन्ही बिटिया को घर में अकेला देख
बाइक से दो बदमाश आए और पलक झपकते ही उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
पास पड़ोस के लोगों ने बताया वारदात को अंजाम देने वाले बेहद ही शातिर और पहले से जानकार थे क्योंकि एक युवक चेहरा ढके हुए बाइक स्टार्ट करके बाइक पर बैठा था जबकि दूसरा युवक फुर्ती के साथ नीचे उतरा और मोबाइल चित ही गाड़ी पर बैठकर रफू चक्कर हो गया।
बच्ची के रोने की आवाज सुन कर उसके पिता और पास पड़ोस के लोग दौड़े दौड़े आये।
लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार दोनों युवक मोबाइल लेकर काफी दूर जा चुके थे ।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई ।
पुलिस ने भरोसा दिया कि आसपास के सीसीटीवी को खंगालने पर कोई न कोई सुराग मिलेगा।