Jaunpur news खेतासराय में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Share

खेतासराय में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

स्वामीनारायण राधेश्याम जायसवाल रहे मुख्य यजमान

चैत्र नवरात्र में आयोजित रामचरित मानस कथा की तैयारी पूरी

खेतासराय, जौनपुर।
Jaunpur news चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को पुलिस के सख्त पहरे में खेतासराय कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्त्री, पुरुष, महिलाएं, बच्चे शामिल रहे।
गाजेबाजे के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में कस्बे वासियों को रामकाज में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के आगे पीछे पुलिस मुस्तैद रही।
नगर पंचायत खेतासराय के गोला बाजार स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई कलश यात्रा में युवतियां, महिलाएं और नन्ही नन्ही बेटियां ब्रह्मण स्वरूप कलश को सिर पर धारण करके नंगे पांव बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ चल रही थी।
रामकथा के मुख्य यजमान स्वामीनारायण राधेश्याम जायसवाल सिर पर रामचरित मानस ग्रंथ धारण करके आगे आगे चल रहे थे।
अयोध्या से आए रामचरितमानस कथा के वाचक रमानुजन महाराज ने कलश पूजन करके यात्रा का शुभारंभ किया।
मुख्य मार्ग चौराहा, खुटहन रोड ,पुरानी बाजार ,दुर्गा नगर मोहल्ला, काली मंदिर ,डोभी मोड होते हुए कलश यात्रा पुनः मुख मार्ग से मानस कथा स्थल गोला बाजार में प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुआ।
कलश यात्रा के समापन यात्रा के मुख्य यजमान स्वामीनारायण राधेश्याम जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता अजय सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के अनुज दूधनाथ यादव, भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू ने उपस्थित नगर वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में भाजपा नेता अजय सिंह व रूपेश गुप्ता मोनू ने कहा कि खेतासराय कस्बे के लोग जिस प्रकार नए जोश और उत्साह के साथ इस भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। वह अपने आप में एक मिसाल है।
सोचन सेठ, भृगुनाथ जायसवाल, पूर्व सभासद मंजय गुप्ता,
हरि श्याम वर्मा, हरेंद्र यादव ,रेशमा प्रजापति , पुष्पा चौबे विजय कश्यप,राजुबिन्द, रवि बरनवाल, विवेक जायसवाल, आनन्द जायसवाल, बबलू गुप्ता, संजय गुप्ता समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज से आठ दिवसीय रामचरित मानस कथा का शुभारंभ गोला बाजार में होगा। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं।

बॉक्स

आकर्षण का केंद्र रहा प्रभु श्री राम की झांकी
जौनपुर।
कलश यात्रा में भव्य रथ पर चल रहे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
इस रथ पर लक्ष्मण और माता सीता झांकी के रूप में उपस्थिति रही। उनके आगे आगे दो दर्जन रामनामी दुपट्टे के साथ आकर्षक टोली चल रही थी।
थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय भारी पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ निरंतर लगे रहे। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए पुलिस की अलग से टीम लगी थी।

About Author