Jaunpur news पूर्व की सरकारों ने जनता को ठगने का किया काम, संदीप सिंह

IMG-20250328-WA0047
Share

पूर्व की सरकारों ने जनता को ठगने का किया काम, संदीप सिंह

घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

फोटो

जौनपुर।

Jaunpur news स्थानीय विकास खंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आठ साल में ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। जबकि पूर्व की अन्य सरकारों ने सिर्फ अपने वोट की खातिर लोगों को इस्तेमाल किया । और एक वर्ग विशेष के लोगों को आगे बढ़ाया था। लेकिन जनता अब जाग चुकी है । ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए वह समय अब आ गया है।
वह शुक्रवार को क्षेत्र के ओइना गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम आज से गांव-गांव, डोर टू डोर बताने के लिए रवाना हो रही है।
इस दौरान प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के सफलतम आठ साल पूरा होने पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने अलग अलग गावों में जाकर घर-घर संपर्क अभियान चलाया।
शक्ति केंद्र ओइना गांव में जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार गुप्ता,चवरी , करदहा गांव में मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह,भवनाथपुर गांव में पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने ग्राम वासियों एवं लाभार्थियों से संवाद करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा किया।
इस मौके पर बुथ अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, सेक्टर संयोजक संजय कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह आदि रहे।