Jaunpur news भाजपा मछलीशहर जिला अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Share

भाजपा मछलीशहर जिला अध्यक्ष का हुआ स्वागत
Jaunpur news जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के गोपीपुर गाँव में स्थित चतुर्वेद आश्रम में भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिरकोनी के भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे,वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह,सुभाष शुक्ल,वीरेंद्र सिंह,चंद्रप्रकाश तिवारी, धर्मराज सिंह,दयाराम राजभर,परमानंद चौबे,वीरबल,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतप्रसाद चौबे,अस्कंद पटेल, राजेश जायसवाल ,जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह रंगीले व प्रधान प्रतिनिधि अखिलेंद्र सिंह ने डॉ अजय सिंह का अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर चतुर्वेद आश्रम द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे के सौजन्य से 200 गरीब परिवारों को राशन किट भाजपा मछली शहर अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने वितरित की। इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता प्रदान कर समाज सेवा की भावना को और मजबूत किया गया।
आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष, डॉ. अजय कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष मिश्र तथा संचालन अनिल सिंह ने किया।

About Author