Jaunpur news गिरीश चन्द्र यादव जी के अथक प्रयास से जनपद तीन प्रमुख सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य

IMG-20250327-WA0027
Share

Jaunpur news जौनपुर । खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव के अथक प्रयास से जनपद तीन प्रमुख सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत मिल गई हैं। इस तीनों सड़क मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य में लगभग रुपए एक अरब इकसठ करोड़ रुपए खर्च होगे।
जनपद की जनता के आवागमन की सुगमता के दृष्टिगत रखते खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय गिरीश चन्द्र यादव जी के विशेष माँग पर मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी नें जौनपुर आगमन पर, हौज से लाइन बाजार, नई गंज होते हुए कोल्हनामउ बाई पास (लगभग 13 किलोमीटर) तक 4 लेन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़िकरण कार्य की घोषणा की थी।
आज उक्त 4 लेन मार्ग की चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु कुल लागत रु० 1,39,03,99,000/- ( रुपए एक अरब उन्तालीस करोड़ तीन लाख निन्यानवे हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति साथ चालू वित्तीय वर्ष 2024- 25 के अंतर्गत राज्य सड़क निधि से कुल रुo 34,34,43,000/- (रुपए चौतीस करोड़ चौतीस लाख तैतालीस हजार मात्र) वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी गई है
उसी क्रम में जनपद जौनपुर में मल्हनी खुटहन मार्ग पर लाल दरवाजा
जौनपुर चुंगी से लुंभनी दुद्धी मार्ग के किलोमीटर 235 तक
लगभग 4.7 किलोमीटर तक के मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु कुल लागत रु० 1360.09 लाख ( रुपए तेरह करोड़ साठ लाख) की
एवं मल्हनी खुटहन मार्ग के किमी 5 दहीरपुर नाले से लुंबिनी दुद्धी मार्ग के किलोमीटर 236 तक लगभग 3.4 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु कुल लागत रु० 873.97 लाख (रुपए आठ करोड़ तिहत्तर लाख सत्तानवे हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी गई है
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार माननीय गिरीश चन्द्र यादव जी ने जौनपुर की जनता की तरफ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज एवं मा. वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया और कहा इस तीनों परियोजना से जनपद वाशियो को आवागमन में लाभ मिलेगा और जाम की समस्या भी काफी कम हो जाएगी।