Jaunpur news योगी सरकार के विकास का नया आयाम बनाया :-डॉ हरेन्द्र

IMG-20250327-WA0025
Share

योगी सरकार के विकास का नया आयाम बनाया :-डॉ हरेन्द्र
जफराबाद।भाजपा की योगी सरकार ने विकास कार्यो का नया आयाम बनाया है।यह बातें गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सिरकोनी ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जफराबाद विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कही।
उन्होंने कहा आज प्रदेश की आठ वर्ष की योगी सरकार का विकास कार्य बोल रहा है।गांव हो शहर हो हर जगह कार्य दिख रहा है।सड़को का जाल बिछाया गया है।गरीबों के हित के लिए कई मौलिक सुविधाओं के लिए आवास,शौचालय, स्वास्थ्य केंद्रों पर बेतरीन सुविधाओं उपलब्ध कराई जा रही है।प्रदेश सरकार की कानूनी व्यवस्था अपने आप मे अद्वितीय है।आज प्रदेश भयमुक्त है।किसी भी प्रकार का अपराध करने वाला व्यक्ति अपने को सुरक्षित नही समझता।पुलिस आज अपराधियों के लिए कोई मुरव्वत नही रखती।अब अपराधी या तो प्रदेश छोड़ चुके है या फिर जेलों में बन्द है।प्रदेश अपराध व भयमुक्त बन चुका है।आज महिलाओं को माहौल में सुरक्षा महसूस रहती है।कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष विजय पटेल,प्रवीण सिंह,अमूल्य सिंह,रमेश चन्द्र जायसवाल, धर्मराज सिंह, शशिकांत पाठक, ,सत्यप्रकाश सिंह करिया, आदि ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम के दौरान योगी जी द्वारा मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह तथा संचालन आमोद सिंह रिंकू ने किया।
इस मौके पर जगत नारायण सिंह,अशोक राजभर,परमानंद चौबे,पंकज नागर, विनय मौर्य, अरविंद उर्फ पप्पू सिंह,सुरेंद्र चौहान, सजंय सिंह,विजय चौरसिया मनोज गुप्ता, सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत मे खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने सरकार के उपलब्धियों से सम्बंधित पुस्तिका वितरित किया।