Jaunpur news मंदिर में दरवाजा लगवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

1000300742
Share

मंदिर में दरवाजा लगवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Jaunpur news जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बिंदे गांव में मंदिर में दरवाजा लगवाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष की ओर से महिला समेत पांच लोग घायल तो वहीं दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गयें हैं। घटना सुबह 10 बजे की है योगेश उपाध्याय घर के पास स्थित एक मंदिर में दरवाजा लगवा रहे थें कि उसी समय उनके पट्टीदारों में कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर योगेश उपाध्याय 52 साल, दिनेश उपाध्याय 56 वर्ष, रितेश उपाध्याय 32 वर्ष, विश्वनाथ उपाध्याय 17 वर्ष और ज्योति उपाध्याय 25 वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिया तो वहीं एक पक्ष की मार से दूसरे पक्ष के एक लोग भी घायल हो गयें। इस हमले में घायलों का पुलिस ने चिकित्सकिय परीक्षण और उपचार कराया। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष से भी एक घायल है।