January 23, 2026

Jaunpur news नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत,

Share

गोमती नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

news desk

Jaunpur news केराकत,

स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिहौली में गोमती नदी में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनव यादव उर्फ अत्तू पुत्र प्रमोद यादव के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पब्लिक इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं का छात्र था व तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • – इनसेट —

साथियों ने डूबते युवक को बचाने का किया प्रयास,रहे असफल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनव अपने चार दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से युवक असंतुलित होकर गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। तत्पश्चात चीखते-चिल्लाते घर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच युवक को नदी से बाहर निकाला।

  • – इनसेट —

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से किया मना

घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गये। वहीं मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लगभग एक घंटे के बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम कराने की बात को स्वीकार किया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

About Author